दैनिक बुलन्द मंज़िल : बजट सत्र में बढ़ा सियासी तापमान: ओम बिरला पर अविश्वास प्रस्ताव, अमित शाह देंगे जवाब

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान कहा कि जब स्पीकर की तरफ से किसी भी सदस्य को किसी मुद्दे पर बोलने के लिए कहा जाता है तो अगर वे दूसरे मुद्दे पर बोलते हैं तो दावा करते हैं कि उनका माइक बंद कर दिया गया। मैं कहना चाहता हूं कि अनुशासन तोड़ने पर माइक बंद होना ही चाहिए।
सदन अससंदीय शब्दों से नहीं चलेगा- अमित शाह
लोकसभा में गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि सदन नियमों के साथ-साथ ससंदीय भाषा के साथ संचालित होता है। इस दौरान उन्होंने संसद में विपक्षी महिला सांसदों की तरफ से प्रधानमंत्री चेयर के घेराव का मुद्दा भी उठाया है। उन्होंने कहा कि आप प्रधानमंत्री के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ला सकते हैं, लाइये हम चर्चा करने के लिए तैयार हैं। लेकिन अध्यक्ष के खिलाफ सिर्फ तीन उदाहरणों के अलावा देश के इतिहास में कभी नहीं लाया गया है। गृह मंत्री अमित शाह ने आगे कहा कि- सदन के संचालन के नियम और असंसदीय शब्दों की सूची सभी सदस्यों पर बाध्यकारी हैं। यह नहीं कहा जा सकता कि ये नियम हम पर लागू नहीं होते। संविधान ने सदस्यों को कुछ अधिकार दिए हैं, लेकिन किसी को भी कोई विशेष विशेषाधिकार नहीं दिया है। आपातकाल की स्थिति नहीं है, और संविधान द्वारा प्रदान की गई शक्तियों से परे किसी के पास कोई असाधारण शक्तियां नहीं हैं।
