पेट दर्द का बहाना बनाकर हवालात से फरार हुए दो इनामी गैंगस्टर, पुलिस में मचा हड़कंप

0
petdard
Spread the love

News:
उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में पुलिस की हिरासत से दो इनामी बदमाशों के फरार होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपियों ने पेट में तेज दर्द होने का बहाना बनाकर संतरी से हवालात का गेट खुलवाया और मौका मिलते ही धक्का देकर वहां से भाग निकले।

जानकारी के मुताबिक यह घटना सुबह करीब 6 बजे शोहरतगढ़ थाने में हुई। फरार आरोपियों की पहचान अतुल उर्फ इंद्र कपूर और मोहम्मद रकीब के रूप में हुई है, जिन पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज था और दोनों पर इनाम भी घोषित था।

घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। तुरंत इलाके में घेराबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही दोनों को पकड़ने के लिए पुलिस टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ज़रूर पढ़ें