बलिया में पालतू कुत्ते के हमले से घायल हुए SDM, छुट्टी के लिए अंगूठा लगाकर भेजा पत्र
News:
उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक अनोखा मामला सामने आया है। बैरिया तहसील में तैनात एसडीएम Alok Pratap Singh को उनके पालतू कुत्ते ने हमला कर घायल कर दिया, जिससे उनके दोनों हाथ जख्मी हो गए।
जानकारी के अनुसार, घटना 5 मार्च की बताई जा रही है जब उनके पालतू अमेरिकन बुल नस्ल के कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया। इस हमले में एसडीएम के दोनों हाथों में गंभीर चोटें आईं, जिसके कारण वे ठीक से हस्ताक्षर नहीं कर पा रहे थे।
इसी वजह से उन्होंने जिला अधिकारी को छुट्टी के लिए भेजे गए आवेदन पत्र पर हस्ताक्षर की जगह अंगूठा लगाकर छुट्टी मांगी। यह पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
