इटावा सफारी पार्क में खुशखबरी: शेरनी नीरजा ने चार शावकों को दिया जन्म

0
lion
Spread the love

उत्तर प्रदेश के इटावा स्थित प्रसिद्ध सफारी पार्क से अच्छी खबर सामने आई है। यहां शेरनी नीरजा ने एक साथ चार शावकों को जन्म दिया है, जिसके बाद पार्क प्रशासन और वन्यजीव प्रेमियों में खुशी का माहौल है।

बताया जा रहा है कि शेरनी नीरजा तीसरी बार मां बनी है। नए शावकों के जन्म के साथ ही इटावा सफारी पार्क में अब शेरों की संख्या बढ़कर 18 हो गई है। पार्क प्रशासन के अनुसार, सभी शावक और उनकी मां पूरी तरह स्वस्थ हैं और उनकी लगातार निगरानी की जा रही है।

सफारी पार्क के अधिकारियों का कहना है कि यह घटना वन्यजीव संरक्षण के लिए भी एक अच्छी खबर है। शावकों की देखभाल के लिए विशेष व्यवस्था की गई है, ताकि वे सुरक्षित और स्वस्थ तरीके से बड़े हो सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ज़रूर पढ़ें