Spread the love

दैनिक बुलन्द मंज़िल

ईरान-इजराइल युद्ध के चलते मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव का असर अब पूरी दुनिया पर दिखाई देने लगा है। पेट्रोल और रसोई गैस के बाद अब अमोनिया की भारी कमी से उर्वरक संकट गहराता जा रहा है। खाड़ी क्षेत्र के महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग हार्मुज़ जलडमरूमध्य में रुकावट आने से आपूर्ति प्रभावित हुई है, जिसके कारण अमोनिया सिलिंडर की कीमत 7200 रुपये से बढ़कर 15 हजार रुपये तक पहुंच गई है। इसका सीधा असर भारत जैसे आयात पर निर्भर देश पर पड़ रहा है, जहां किसान खाद की कमी और बढ़ती लागत से परेशान हैं। जानकारों का कहना है कि यदि हालात जल्द सामान्य नहीं हुए तो आने वाले समय में खाद्यान्न की कीमतों में और बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे महंगाई बढ़ेगी और आम लोगों की परेशानियां और अधिक बढ़ जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *