अमरोहा में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला फूंका।

0
bb
Spread the love

अमरोहा में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला फूंका। यह प्रदर्शन अमरोहा कलेक्ट्रेट में किया गया, जहां कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए जिलाधिकारी को एक ज्ञापन भी सौंपा।
ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि कांग्रेस द्वारा एआई समिट के माध्यम से भारत की छवि को कथित रूप से धूमिल करने का प्रयास किया गया है, जो देश के विरुद्ध है। कार्यकर्ताओं ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित लोगों पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की।दरअसल, शनिवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के बैनर तले बड़ी संख्या में कार्यकर्ता अमरोहा कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने कांग्रेस पार्टी के खिलाफ नारे लगाए और अपना विरोध दर्ज कराया।
इस दौरान युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष शुभम चौधरी ने बताया कि नई दिल्ली में आयोजित एआई समिट के दौरान कुछ कांग्रेसियों ने भारत की अंतरराष्ट्रीय छवि को धूमिल करने का प्रयास किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत की गरिमा, एकता और वैश्विक प्रतिष्ठा सर्वोपरि है।चौधरी ने आगे कहा कि यदि किसी भी मंच से देश की छवि को नुकसान पहुंचाने वाले बयान या प्रदर्शन किए जाते हैं, तो यह गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने इस कृत्य की कड़ी निंदा करते हुए ऐसे लोगों पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग दोहराई।

बाइट – शुभम चौधरी जिला अध्यक्ष भाजपा युवा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ज़रूर पढ़ें