Bank Holiday 14 March: घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये जरूरी खबर
दैनिक बुलन्द मंज़िल
दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार और हरियाणा में सभी बैंकों की शाखाएं आज बंद हैं। कल 15 मार्च को रविवार होने की वजह से बैंकों में लगातार दूसरे दिन छुट्टी रहेगी। इसका सीधा असर उन लोगों पर पड़ेगा जो वीकेंड पर अपने बैंकिंग काम निपटाना चाहते थे। अब बैंक ब्रांच सोमवार यानी 16 मार्च को ही दोबारा खुलेंगी। हालांकि बैंक ब्रांच बंद हैं, लेकिन डिजिटल बैंकिंग और ATM की सुविधाएं पहले की तरह ही काम करती रहेंगी। आप मोबाइल बैंकिंग और नेट बैंकिंग के ज़रिए फंड ट्रांसफर (IMPS, NEFT, RTGS) कर सकते हैं। इसके अलावा कैश निकालने के लिए ATM का उपयोग किया जा सकता है। UPI के जरिए होने वाले डिजिटल पेमेंट्स पर भी छुट्टी का कोई असर नहीं होगा, इसलिए ऑनलाइन ट्रांजैक्शंस बिना किसी रुकावट के जारी रहेंगे।
