सीएम योगी ने गोरखपुर में कन्या पूजन किया, पारंपरिक तरीके से भोजन और उपहार दिए

0
Spread the love

दैनिक बुलन्द मंज़िल

आज गोरखनाथ मंदिर, गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नवरात्रि नवमी के अवसर पर कन्याओं का पूजन किया। इस दौरान उन्होंने पारंपरिक विधि से कन्याओं के पैर धोए, उनका सम्मान किया और उनका आशीर्वाद ग्रहण किया। पूजा के बाद मुख्यमंत्री ने कन्याओं को भोजन कराया, उन्हें दक्षिणा और उपहार भी प्रदान किए।इस अवसर पर मंदिर परिसर में भक्तों और स्थानीय नागरिकों की अच्छी खासी उपस्थिति रही। मुख्यमंत्री ने कहा कि बेटियों का सम्मान समाज की शक्ति है और उनका कल्याण सभी के लिए जरूरी हैI यह आयोजन सिर्फ धार्मिक अनुष्ठान नहीं था, बल्कि कन्या सम्मान और माता शक्ति की पूजा का प्रतीक भी माना गया I

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ज़रूर पढ़ें