दैनिक बुलन्द मंजिल :कल से शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, नौ दिनों तक मां दुर्गा की आराधना

0
Spread the love

नई दिल्ली/लखनऊ:


देशभर में आस्था और श्रद्धा का पर्व चैत्र नवरात्र कल से शुरू होने जा रहा है। नवरात्र के इन नौ पावन दिनों में घर-घर में मां दुर्गा की स्थापना की जाएगी और भक्त पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना करेंगे।

नवरात्र की शुरुआत कलश स्थापना के साथ होगी, जिसे बेहद शुभ माना जाता है। इस दौरान श्रद्धालु अपने घरों और मंदिरों में घट स्थापना कर मां दुर्गा का आवाहन करेंगे। पूरे नौ दिनों तक मां के विभिन्न स्वरूपों की पूजा की जाएगी और व्रत-उपवास रखे जाएंगे।

इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च को मनाई जाएगी, जो नवरात्र का अंतिम दिन होता है। इस दिन भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव को बड़े धूमधाम से मनाया जाता है।

सनातन धर्म में चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से नव वर्ष की शुरुआत मानी जाती है। इसी कारण नवरात्र का यह पर्व धार्मिक और सांस्कृतिक रूप से विशेष महत्व रखता है।

नवरात्र को लेकर मंदिरों में तैयारियां तेज हो गई हैं। जगह-जगह साफ-सफाई, सजावट और विशेष पूजा कार्यक्रमों की व्यवस्था की जा रही है, ताकि भक्तों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ज़रूर पढ़ें