दैनिक बुलन्द मंज़िल : वाराणसी में गंगा इफ्तार मामले के आरोपियों की जमानत पर आज सुनवाई

0
Spread the love

दैनिक बुलन्द मंज़िल*


वाराणसी में गंगा इफ्तार पार्टी से जुड़े मामले में आज अहम सुनवाई होने जा रही है। इस मामले में नामजद 14 आरोपियों की जमानत याचिका पर कोर्ट में विचार किया जाएगा। बताया जा रहा है कि सभी आरोपियों की ओर से जमानत के लिए अर्जी दाखिल की गई है, जिस पर आज सुनवाई तय है। मामले को लेकर प्रशासन और पुलिस भी सतर्क नजर आ रही है। गौरतलब है कि गंगा किनारे आयोजित इफ्तार पार्टी को लेकर पहले विवाद सामने आया था, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कई लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। अब सभी की नजरें आज होने वाली कोर्ट की सुनवाई पर टिकी हैं, जहां यह तय होगा कि आरोपियों को राहत मिलती है या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ज़रूर पढ़ें