दैनिक बुलन्द मंजिल कि रिपोर्ट : सिलिंडर आते ही खत्म! राजधानी में गैस को लेकर उपभोक्ताओं में नाराजगी

0
Spread the love

दैनिक बुलन्द मंज़िल:

राजधानी में इन दिनों घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत ने आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। गैस एजेंसियों पर सिलिंडर आने की खबर मिलते ही उपभोक्ताओं की लंबी कतारें लग जा रही हैं, लेकिन कुछ ही समय में एजेंसी की ओर से ‘सिलिंडर खत्म’ होने की बात कह दी जाती है। ऐसे में लोगों के मन में बड़ा सवाल उठ रहा है कि आखिर सिलिंडर आने के बाद जा कहां रहे हैं।कई उपभोक्ताओं का कहना है कि उन्होंने कई दिन पहले गैस बुकिंग कराई थी, लेकिन अब तक सिलिंडर की डिलीवरी नहीं हो पाई है। वहीं जब वे एजेंसी पहुंचते हैं तो उन्हें बताया जाता है कि स्टॉक खत्म हो गया है और अगली खेप आने पर ही सिलिंडर मिल पाएगा। इस स्थिति से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।कुछ उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया है कि गैस एजेंसियों में पारदर्शिता की कमी है और सिलिंडर वितरण को लेकर सही जानकारी नहीं दी जा रही। लोगों का कहना है कि कई बार सिलिंडर आने के बाद भी उन्हें नहीं मिल पाता, जबकि कुछ ही देर में पूरा स्टॉक खत्म होने की बात कह दी जाती है।स्थानीय लोगों का यह भी कहना है कि यदि सप्लाई कम है तो एजेंसियों को इसकी स्पष्ट जानकारी देनी चाहिए, ताकि उपभोक्ताओं को बार-बार एजेंसी के चक्कर न लगाने पड़ें।उपभोक्ताओं ने प्रशासन से मांग की है कि गैस सिलिंडर की सप्लाई और वितरण व्यवस्था की जांच कराई जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि सिलिंडर सही तरीके से जरूरतमंद उपभोक्ताओं तक पहुंचे।फिलहाल इस मुद्दे को लेकर लोगों में असंतोष बढ़ता जा रहा है और सभी की निगाहें प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ज़रूर पढ़ें