गर्मी में बिजली संकट का डबल झटका कई शहरों में कटौती से लोग बेहाल

दैनिक बुलन्द मंज़िल
भीषण गर्मी के बीच उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में बिजली संकट गहराता जा रहा है। लगातार बढ़ती तापमान और बिजली की मांग के कारण कई शहरों में लंबे-लंबे पावर कट हो रहे हैं, जिससे आम लोगों की परेशानी बढ़ गई है। दिन में कई घंटे और रात में भी बार-बार बिजली जाने से लोगों को नींद तक पूरी नहीं मिल पा रही है।ग्रामीण इलाकों में स्थिति और भी गंभीर बनी हुई है, जहां 8 से 10 घंटे तक बिजली कटौती की शिकायतें सामने आ रही हैं। इससे न सिर्फ घरेलू कामकाज प्रभावित हो रहा है, बल्कि छोटे व्यापार और किसानों पर भी इसका असर पड़ रहा है।बिजली विभाग का कहना है कि बढ़ती मांग, तकनीकी खराबी और कुछ जगहों पर ट्रांसफार्मर ओवरलोड होने की वजह से यह समस्या उत्पन्न हुई है। वहीं विभाग ने यह भी आश्वासन दिया है कि जल्द ही स्थिति को सुधारने के लिए अतिरिक्त बिजली आपूर्ति और मरम्मत कार्य किए जा रहे हैं।प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बिजली का उपयोग सोच-समझकर करें और अनावश्यक उपकरण बंद रखें, ताकि लोड कम किया जा सके।
