54 साल बाद चांद की ओर अमेरिका की बड़ी छलांग: NASA का Artemis II मिशन लॉन्च, 4 अंतरिक्ष यात्री

0
Spread the love

दैनिक बुलन्द मंज़िल


अमेरिका एक बार फिर इतिहास रचने की दहलीज पर खड़ा है। करीब 54 साल बाद NASA ने अपने महत्वाकांक्षी Artemis II मिशन के तहत चार अंतरिक्ष यात्रियों को चांद की ओर भेज दिया है। यह मिशन न सिर्फ तकनीकी रूप से बेहद अहम है, बल्कि मानव अंतरिक्ष यात्रा के नए युग की शुरुआत भी माना जा रहा है। इससे पहले 1970 के दशक में Apollo Program के तहत इंसानों को चांद पर भेजा गया था।
आर्टेमिस-II मिशन में शामिल अंतरिक्ष यात्री चांद की कक्षा में पहुंचकर वहां के हालात का अध्ययन करेंगे। हालांकि इस मिशन में लैंडिंग नहीं होगी, लेकिन यह भविष्य के मिशनों के लिए रास्ता तैयार करेगा। NASA का कहना है कि इस मिशन के जरिए चांद पर स्थायी मानव उपस्थिति की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। आने वाले समय में Artemis III के तहत इंसानों को दोबारा चांद की सतह पर उतारने की योजना है। इस मिशन की खास बात यह भी है कि इसमें नई तकनीक, अत्याधुनिक स्पेसक्राफ्ट और बेहतर सुरक्षा सिस्टम का इस्तेमाल किया गया है। पूरी दुनिया की नजरें अब इस ऐतिहासिक मिशन पर टिकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ज़रूर पढ़ें