अमरोहा: फारुक सोसाइटी ने रमजान में शराब दुकानें बंद करने डीएम को ज्ञापन

0
haji_nasir_farooq
Spread the love

अमरोहा: फारुक सोसाइटी ने रमजान में शराब दुकानें बंद करने: डीएम को ज्ञापन सौंपकर मुस्लिम समुदाय की भावनाओं का सम्मान करने की अपील
अमरोहा में फारुक एजुकेशनल सोसाइटी ने रमजान के पवित्र महीने में शराब की दुकानें बंद करने की मांग की है। बुधवार को सोसाइटी के पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स को इस संबंध में एक ज्ञापन सौंपा। पदाधिकारियों ने बताया कि गुरुवार (19 फरवरी) से पवित्र रमजान का महीना शुरू हो रहा है।

उन्होंने प्रशासन से अपील की कि मुस्लिम समुदाय की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए जिले में शराब की दुकानों को बंद कराया जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में नासिर फारुक, मुराद आरिफ एडवोकेट, गुलरेज कुरैशी एडवोकेट, सैफी सिद्दीकी एडवोकेट, शुजात एडवोकेट, सलमान एडवोकेट, नवाज एडवोकेट, आदिल हुसैन एडवोकेट, कमर एडवोकेट, अरशी एडवोकेट, बुशरा एडवोकेट सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

रिपोर्ट असलम सैफी अमरोहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ज़रूर पढ़ें