तनाव के बीच कतर से विमानों का संचालन शुरू, भारत के लिए भी कई विमान भरेंगे उड़ान

0
image5
Spread the love

दैनिक बुलन्द मंज़िल

जानकारी के मुताबिक शुरुआती चरण में करीब 29 उड़ानें संचालित की जाएंगी। इनमें से कुछ उड़ानें दोहा से रवाना होंगी, जबकि कुछ वहां पहुंचेंगी। इन उड़ानों का मुख्य उद्देश्य यात्रियों की आवाजाही को धीरे-धीरे सामान्य करना है।

भारत के लिए भी विशेष रूप से कई उड़ानों का शेड्यूल तय किया गया है। दोहा से कोच्चि, मुंबई और नई दिल्ली के लिए अलग-अलग तारीखों पर उड़ानें संचालित होंगी। वहीं भारत से भी इन शहरों से दोहा के लिए उड़ानें चलाई जाएंगी।

बताया जा रहा है कि क्षेत्र में सुरक्षा हालात को देखते हुए फिलहाल सीमित संख्या में ही उड़ानों का संचालन किया जा रहा है। हालात सामान्य होने के बाद ही सभी उड़ान सेवाएं पूरी तरह बहाल की जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ज़रूर पढ़ें