स्टील प्लांट से ब्रिज तक तबाही अमेरिका-इजरायल का ईरान पर डबल अटैक, तेहरान ने दी कड़ी चेतावनी

दैनिक बुलन्द मंज़िल
मध्य पूर्व में तनाव एक बार फिर चरम पर पहुंच गया है। अमेरिका और इजरायल ने मिलकर ईरान पर हमलों की तीव्रता बढ़ा दी है। इन हमलों में तेहरान स्थित एक मेडिकल रिसर्च सेंटर, एक महत्वपूर्ण पुल और दो बड़े स्टील प्लांट को निशाना बनाया गया है, जिससे भारी नुकसान की खबर सामने आ रही है।स्थानीय रिपोर्ट्स के अनुसार, हमलों के बाद कई इलाकों में अफरा-तफरी मच गई और लोगों में डर का माहौल बन गया। कई इमारतों को नुकसान पहुंचा है, जबकि राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी हैं।
