सर्वर ठप से अटकी गैस बुकिंग, जानिए कैसे मिलेगा एलपीजी सिलिंडर; इन नंबर कोअभी कर लें नोट

0
WhatsApp Image 2026-03-12 at 2.15.13 PM
Spread the love

दैनिक बुलन्द मंज़िल

आईओसी का सर्वर ठप होने से आगरा में गैस सिलिंडर की बुकिंग प्रभावित हो गई, जिससे उपभोक्ताओं को एजेंसियों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि एलपीजी की कमी नहीं है, बुकिंग होते ही 24 घंटे के भीतर सिलिंडर उपलब्ध कराया जाएगा। पश्चिम एशिया में युद्ध से एलपीजी की किल्लत शुरू हो गई है। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) का सर्वर ठप होने से सिलिंडर की बुकिंग नहीं हो रही है। वहीं संकट के बीच 75 हजार पीएनजी कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं के सिलिंडर की बुकिंग कराने से दबाव और बढ़ गया है। बुधवार को बिचपुरी, शाहगंज, यमुनापार, दयालबाग स्थित गैस एजेंसियों पर बुकिंग कराने पहुंचे उपभोक्ताओं को जब सिलिंडर नहीं मिला तो हंगामा कर दिया। इस दौरान एजेंसी संचालकों से नोकझोंक भी हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ज़रूर पढ़ें