युवाओं के लिए खुशखबरी! देशभर में हजारों पदों पर जल्द शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया

दैनिक बुलन्द मंज़िल
देश में बढ़ती बेरोजगारी को ध्यान में रखते हुए केंद्र और राज्य सरकारों ने नए रोजगार अवसर बढ़ाने की तैयारी तेज कर दी है। कई सरकारी विभागों में खाली पड़े पदों को भरने के लिए जल्द ही बड़े स्तर पर भर्तियाँ निकाली जा सकती हैं।सूत्रों के अनुसार, शिक्षा, पुलिस, स्वास्थ्य और रेलवे जैसे विभागों में भर्ती प्रक्रिया शुरू होने वाली है। खासकर युवाओं के लिए यह एक बड़ा मौका माना जा रहा है।
