शहीद दिवस पर मुरादाबाद में शहीदों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

दैनिक बुलन्द मंज़िल*
23 मार्च के अवसर पर शहीद दिवस के मौके पर शहर भर में श्रद्धांजलि कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूलों, कॉलेजों और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रमों में देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों भगत सिंह राजगुरु सुखदेव को याद करते हुए उनके बलिदान को नमन किया गया। छात्रों और युवाओं ने देशभक्ति गीतों और भाषणों के माध्यम से शहीदों के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। वक्ताओं ने युवाओं को शहीदों के आदर्शों पर चलने और देश सेवा के लिए प्रेरित किया। इस दौरान पूरे माहौल में देशभक्ति की भावना देखने को मिली और लोगों ने एकजुट होकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
