अमरोहा के जोया में प्लास्टिक करेट गोदाम में भीषण आग, लाखों का नुकसान

0
Fire
Spread the love

यूपी के अमरोहा में उस समय हड़कंप मच गया जब अचानक प्लास्टिक करेट के गोदाम में भीषण आग लग गई, जिसके बाद वहां पर हड़कंप का माहौल रहा लोगों ने बमुश्किल भाग कर अपनी जान बचाई, अचानक आग लगने से लाखों रुपए के नुकसान की आशंका बताई जा रही है। घटना की सूचना के बाद भी नहीं पहुंची दमकल विभाग की टीम

Vo 1 अमरोहा जनपद के जोया कस्बे में उस वक्त हड़कंप मच गया जब प्लास्टिक करेट के एक गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आसपास के लोग दहशत में आ गए। शुरुआती जानकारी के मुताबिक आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है, जिससे गोदाम में रखा प्लास्टिक का सामान तेजी से धू-धू कर जलने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ ही देर में पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों ने तुरंत आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन प्लास्टिक होने के कारण आग लगातार फैलती रही। वही दमकल विभाग की गाड़ी न पहुंचने पर स्थानीय लोगों में आक्रोश का माहौल देखा गया है स्थानीय लोगों के ना कि दमकल विभाग को जानकारी दी गई लेकिन अभी तक कोई भी मौके पर नहीं पहुंचा है, मामला थाना डिडौली कोतवाली क्षेत्र का बताया जा रहा है। फिलहाल स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात पर नजर बनाए हुए है और आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ज़रूर पढ़ें