आज 27 मार्च 2026 को रामनवमी के अवसर पर दिल्ली, मुंबई, पटना और लखनऊ समेत देश के कई बड़े शहरों में बैंक बंद हैं

दैनिक बुलन्द मंज़िल
सबसे खास बात यह है कि आज शुक्रवार की छुट्टी के बाद कल चौथा शनिवार (28 मार्च) और परसों रविवार (29 मार्च) है। इसका मतलब है कि कई राज्यों में लगातार 3 दिनों तक बैंक बंद रहेंगे।
चूंकि यह मार्च का आखिरी हफ्ता है, इसलिए ‘मार्च क्लोजिंग’ की वजह से अगले सोमवार और मंगलवार (30-31 मार्च) को शाखाओं में काफी भीड़ रह सकती है। हालांकि, इस दौरान UPI, नेट बैंकिंग और ATM जैसी डिजिटल सेवाएं बिना किसी रुकावट के काम करती रहेंगी।
