दैनिक बुलन्द मंज़िल कि रिपोर्ट :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या में, राष्ट्रपति दौरे की तैयारियों का जायजा

0
Spread the love

दैनिक बुलन्द मंज़िल कि रिपोर्ट:

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या दौरे पर हैं। जहां पर उन्होंने 19 मार्च को होने वाले राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर तैयारियों का जायजा लिया और रामलला के दर्शन किए।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार सुबह अयोध्या पहुंचे। उन्होंने यहां राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया और अधिकारियों के साथ बैठक की।
मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर निर्धारित समय पर रामकथा पार्क स्थित हेलीपैड पर उतरा। इसके बाद वह सीधे हनुमानगढ़ी मंदिर गए और दर्शन-पूजन किया। मुख्यमंत्री श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के दर्शन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना भी करेंगे।अपने दर्शन-पूजन के बाद, मुख्यमंत्री 19 मार्च को प्रस्तावित राष्ट्रपति कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। इस दौरान वह सुरक्षा, यातायात, साफ-सफाई और पार्किंग सहित अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी लेंगे। इसके उपरांत, वह श्रीराम जन्मभूमि परिसर के पीएफसी सभागार में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। इस बैठक में राष्ट्रपति के आगमन से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ज़रूर पढ़ें