बिजनौर के स्योहारा मे सलमान नाम के लड़के की चाकू मारकर हत्या करदी गई है।
हत्या से इलाके मे सनसनी फेल गई और परिजनों मे कोहराम मच गया।
मृतक इफ्तार करके गन्ना डालने स्योहारा शुगर मिल गया था जहा पर उसकी हत्या करदी गई।
बताया जा रहा है कि यह सनसनी खेज वारदात स्योहारा शुगर मिल मे पक्का प्लाट पर उस वक्त हुई। जब गन्ना डालने और टोकन पहले लेने को लेकर दो ट्रक चालकों मे मामूली कहासुनी हो गई जो देखते ही देखते खुनी संघर्ष मे बदल गई। एक ट्रक चालक ने दूसरे ट्रक चालक सलमान पुत्र नसरुल्लाह निवासी मोहल्ला मुस्लिम चौधरायान के ऊपर चाकू से वार कर दिया। चाकू लगने पर सलमान मौके पर ही गिर गया और उसके शरीर से काफी खून बह गया। जिसे एम्बुलेंस की मदद से स्थानीय लोग अस्पताल ले गए जहा पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित के दिया घटना से इलाके मे सनसनी फेल गई। सूचना मिलते ही एसपी पूर्वी धामपुर एके श्रीवास्तव और सीओ अभय कुमार पांडे मौके पर पहुँचे और शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तथा फरार आरोपी की तालाश शुरु करदी सलमान का कातिल भी स्योहारा के किसी गांव का बताया जा रहा है। मृतक के भाई ने बताया की उसका भाई इफ्तारी करके गन्ना डालने चला गया था। जो कह रहा था खाना आकर खाऊंगा लेकिन वह नमाज पढ़ने भी नही आया कॉल किया तो रिसीव नही की। बाद मे पता चला की सलमान के किसी ने चाकू मार दिया है और उसे अस्पताल ले गए है। जहा उसकी मौत हो गई।
