अमरोहा में किसानों के खेतों पर लगे नलकूपों से स्टार्टर चोरी

0
news2
Spread the love

अमरोहा में किसानों के खेतों पर लगे नलकूपों से स्टार्टर चोरी करने वाले तीन चोरों को पुलिस ने चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया है पुलिस ने एक हजार 700 रुपए नगद 9 बॉक्स स्टार्टर और कॉपर की तार बरामद भी बरामद की तीनों को जेल भेज दिया है

अमरोहा जनपद के थाना सैदनगली क्षेत्र के गांव ढक्का, राजपुर और हैबतपुर के जंगलों में लगे किसानों के सिंचाई करने वाले नलकूपों से एक महीने में तीन स्थानों पर करीब दो दर्जन से अधिक स्टार्टर चोरी कर घटना को अंजाम दिया था पुलिस ने तीनों चोरी की घटनाओं में पीड़ित किसानों की तहरीर पर थाना सैदनगली में मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी थी थाना सैदनगली पुलिस ने चेकिंग के दौरान तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया पूछताछ में पता चला कि इन तीनों ने किसानों के नलकूपों से स्टार्टर चोरी की घटना को अंजाम दिया था सीओ हसनपुर पंकज त्यागी ने बताया कि इकराम पुत्र हाजी रहीश, आरिफ उर्फ भोला पुत्र नसीम, इसराईल पुत्र मौ0 उमर निवासी जिला सम्भल को गिरफ्तार कर उनके पास से एक हजार 700 रुपए ओर 9 स्टार्टर बॉक्स व कॉपर की तार बरामद कर जेल भेज दिया है

बाइट पंकज त्यागी सीओ हसनपुर सर्किल – रिपोर्ट असलम सैफी अमरोहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ज़रूर पढ़ें