UP: महिला की लाश के साथ की दरिंदगी, शवों के पास बैठकर शराब भी पी; दिव्यांग मां-बेटे की हत्या में नया खुलासा

0
image1
Spread the love

दैनिक बुलन्द मंज़िल

लखनऊ के मोहनलालगंज में दिव्यांग मां-बेटे की हत्या के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार हुए आरोपी ने कई बड़े खुलासे किए हैं। आरोपी ने हत्या के बाद महिला के शव के साथ दरिंदगी की थी।यूपी की राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज में दिव्यांग मां-बेटे की हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। मुठभेड़ में गिरफ्तार आरोपी किशन रावत ने पूछताछ में बताया कि उसने हत्या के बाद महिला के शव के साथ दरिंदगी की थी। उसने सलवार से महिला का गला कसा था, जिससे उसकी मौत हो गई थी।सूत्रों का कहना है कि हत्या करने के बाद आरोपी महिला के घर से निकला और दरवाजे को बाहर से बंद कर दिया। कुछ दूरी पर झाड़ियों में शौच कर रहे युवक ने उसे बाहर निकलते देख लिया था। कुछ देर बाद गांव में दोहरे हत्याकांड की खबर फैली तो युवक हैरान रह गया। वह गांव के एक व्यक्ति के यहां काम करता है। युवक ने मालिक को किशन के बारे में बताया। धीरे-धीरे किशन का नाम चर्चा में आया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।लिस ने किशन की तलाश की, पर उसका फोन बंद था। हत्या करने के बाद किशन दोस्त के पास पहुंचा और उसे मोहनलालगंज तक छोड़ने की बात कही। दोस्त उसे मोहनलालगंज तक छोड़कर आया। हालांकि, किशन ने उसे घटना के बारे में कुछ नहीं बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ज़रूर पढ़ें