इटावा जिला अस्पताल में हंगामा: डॉक्टर पर गुटखा खाकर इलाज करने का आरोप

0
gutka
Spread the love

News:
उत्तर प्रदेश के इटावा जिला अस्पताल की इमरजेंसी में रविवार को उस समय विवाद की स्थिति बन गई जब इलाज कराने पहुंचे एक युवक ने डॉक्टर पर गुटखा खाकर उपचार करने का आरोप लगा दिया। इस बात से नाराज होकर मरीज ने इंजेक्शन लगवाने से भी मना कर दिया और पुलिस को बुला लिया।

बताया जा रहा है कि युवक बंदर के काटने के बाद इलाज कराने अस्पताल पहुंचा था। इसी दौरान उसने देखा कि ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर के मुंह में गुटखा था। इसे लेकर मरीज ने आपत्ति जताई और कहा कि इस स्थिति में वह इलाज नहीं करवाएगा।

मामला बढ़ने पर अस्पताल परिसर में कुछ देर के लिए हंगामा हो गया। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया। अस्पताल प्रशासन ने भी घटना की जानकारी मिलने के बाद पूरे मामले की जांच करने की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ज़रूर पढ़ें