दैनिक बुलन्द मंज़िल : बजट सत्र में बढ़ा सियासी तापमान: ओम बिरला पर अविश्वास प्रस्ताव, अमित शाह देंगे जवाब

0
om_birla
Spread the love

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान कहा कि जब स्पीकर की तरफ से किसी भी सदस्य को किसी मुद्दे पर बोलने के लिए कहा जाता है तो अगर वे दूसरे मुद्दे पर बोलते हैं तो दावा करते हैं कि उनका माइक बंद कर दिया गया। मैं कहना चाहता हूं कि अनुशासन तोड़ने पर माइक बंद होना ही चाहिए।

सदन अससंदीय शब्दों से नहीं चलेगा- अमित शाह

लोकसभा में गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि सदन नियमों के साथ-साथ ससंदीय भाषा के साथ संचालित होता है। इस दौरान उन्होंने संसद में विपक्षी महिला सांसदों की तरफ से प्रधानमंत्री चेयर के घेराव का मुद्दा भी उठाया है। उन्होंने कहा कि आप प्रधानमंत्री के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ला सकते हैं, लाइये हम चर्चा करने के लिए तैयार हैं। लेकिन अध्यक्ष के खिलाफ सिर्फ तीन उदाहरणों के अलावा देश के इतिहास में कभी नहीं लाया गया है। गृह मंत्री अमित शाह ने आगे कहा कि- सदन के संचालन के नियम और असंसदीय शब्दों की सूची सभी सदस्यों पर बाध्यकारी हैं। यह नहीं कहा जा सकता कि ये नियम हम पर लागू नहीं होते। संविधान ने सदस्यों को कुछ अधिकार दिए हैं, लेकिन किसी को भी कोई विशेष विशेषाधिकार नहीं दिया है। आपातकाल की स्थिति नहीं है, और संविधान द्वारा प्रदान की गई शक्तियों से परे किसी के पास कोई असाधारण शक्तियां नहीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ज़रूर पढ़ें