DM ने किया वार्षिक निरीक्षण
एंकर:-लंबित वादों के निस्तारण में देरी पर पेशकार अनुरुद्ध के स्पष्टीकरण जारी करने के साथ वेतन रोकने के वह राजस्व वादों का निस्तारण निर्धारित समय-सीमा एवं दायरे के अनुसार सुनिश्चित के जिला अधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने दिए निर्देश
Vo1-बता दे की जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने तहसील अमरोहा का वार्षिक निरीक्षण किया। न्यायालय तहसीलदार, न्यायालय नायब तहसीलदार न्यायालय उपजिलाधिकारी न्यायिक, न्यायालय उपजिलाधिकारी, संग्रह अनुभाग, नजारत अनुभाग, कार्यालय राजस्व निरीक्षक का विस्तृत निरीक्षण किया। सर्वप्रथम उन्होंने न्यायालय तहसीलदार का निरीक्षण किया। धाराओं में लंबित प्रकरण और सही से मॉनिटरिंग न करने पर पेशकार एसडीएम अनिरुद्ध कुमार द्वारा वादों में देरी पर स्पष्टीकरण जारी करने के साथ तब तक वेतन आहरित न करने के निर्देश दिए जब तक गुणवत्तापरक निस्तारण न हो। उन्होंने पेशकार को निर्देश दिए की एक फाइल का एक ही नंबर होना चाहिए और लंबित प्रकरण का निस्तारण समय सीमा के अंतर्गत होना चाहिए और उन्होंने कहा कि पेशकार के जो कार्य हैं वह अपने कार्य और दायित्व को ठीक से निभाएं।
इसी तरह तहसीलदार के पेशकार द्वारा अद्यनीकृत फिक्स न करने के संबंध में वेतन रोकने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने राजस्व निरीक्षक (कार्यालय कार्य) महाराणा प्रताप के द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की।
संग्रह अनुभाग में अमीनवार आरसी वसूली की जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी राजस्व वादों का निस्तारण निर्धारित समय-सीमा एवं दायरे के अनुसार सुनिश्चित किया जाए। विशेष रूप से पुराने लंबित वादों को प्राथमिकता देकर शीघ्र निपटारा किया जाए।
उन्होंने सर्विस बुक अपूर्ण होने पर 15 मार्च तक सभी सर्विस बुक अपडेट करने के निर्देश दिए और कहा कि प्रत्येक सर्विस बुक पर फैमिली फोटो अवश्य लगी हो और 15 मार्च तक सर्विस बुक पर सभी कार्य पूरे कर उसकी सूचना अवश्य उपलब्ध कराए।
बाइट निधि गुप्ता वत्स जिलाधिकारी अमरोहा – रिपोर्ट असलम सैफी अमरोहा
