ईद मिलादुन्नबी पर नवेद अयाज का भव्य स्वागत, लोगों ने गर्मजोशी से किया इस्तकबाल

0
WhatsApp Image 2026-08-27 at 6.48.41 PM
Spread the love

अमरोहा। ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर पूर्व बसपा विधानसभा प्रत्याशी नवेद अयाज का लोगों ने गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत किया। उनके पहुंचने पर स्थानीय लोगों और समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। लोगों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत करते हुए ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद दी।

इस दौरान माहौल में आपसी भाईचारे और सौहार्द की झलक देखने को मिली। नवेद अयाज ने सभी का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि ईद मिलादुन्नबी हमें मोहब्बत, इंसानियत, भाईचारे और अमन का पैगाम देती है। उन्होंने लोगों से मिल-जुलकर रहने और समाज में आपसी सद्भाव को मजबूत करने की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और समर्थक मौजूद रहे। लोगों ने नवेद अयाज से मुलाकात कर उन्हें मुबारकबाद दी। स्वागत समारोह के दौरान पूरे क्षेत्र में उत्साह और खुशी का माहौल बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ज़रूर पढ़ें