मुरादाबाद में 1000 करोड़ की नज़ूल जमीन घोटाले की जांच तेज

0
news10
Spread the love

मुरादाबाद में करीब 1000 करोड़ रुपये की नज़ूल जमीन से जुड़ा बड़ा घोटाला सामने आया है, जिसने प्रशासनिक महकमे में हलचल मचा दी है। जांच में सामने आया है कि वर्ष 1917 में मेथोडिस्ट चर्च को पट्टे पर दी गई जमीन को कथित रूप से नियमों के विरुद्ध बेच दिया गया। बताया जा रहा है कि शहर के पिलीकाठी क्षेत्र सहित कई कीमती इलाकों की भूमि को अवैध तरीके से हस्तांतरित कर भारी वित्तीय नुकसान पहुंचाया गया।

प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही है और रजिस्ट्री से जुड़े रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। प्रारंभिक जांच में राजस्व और निबंधन विभाग की भूमिका भी जांच के दायरे में आई है। मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ज़रूर पढ़ें