मेरी मौत के जिम्मेदार…,’ आखिरी वीडियो में फूट-फूटकर रोए अनुराग डोभाल, परिवार पर लगाया गंभीर आरोप

दैनिक बुलंद मंज़िल न्यूज़: इंटरकास्ट मैरिज के खिलाफ था परिवार
अनुराग डोभाल ने बताया कि रितिका (वाइफ) उनकी फैन थीं और दो-तीन साल से उन्हें टेक्स्ट कर रही थीं। फिर उन्होंने उनका जवाब दिया और बातचीत के बाद उन्होंने डेटिंग शुरू की। आखिरकार उन्होंने अपने माता-पिता को शादी के लिए मनाया, लेकिन शादी के ठीक 5 दिन बाद उनके माता-पिता ने पहले शादी में आने से इनकार कर दिया और फिर कहा कि अगर वह आएंगे भी तो खुश नहीं दिखेंगे

दैनिक बुलंद मंज़िल न्यूज़: डिप्रेशन से जूझ रहे अनुराग
फेम अनुराग डोभाल ने कहा कि उनकी शादी में उनके माता-पिता नहीं थे और उन्होंने सारी तैयारी खुद की। उन्होंने यह भी कहा, “मेरी मौत के जिम्मेदार मम्मी, पापा, कलम (भाई) और श्रेया होंगे। मेरे पास कुछ भी करने को नहीं बचा है। मैं बहुत ज्यादा डिप्रेशन में हूं। मुझे समझ नहीं आ रहा है कैसे ये फीलिंग दूर करूं। इस वीडियो के बाद शायद मैं गायब हो जाऊंगा। मैं बस सोना चाहता हूं। 5 दिन से कुछ खाया नहीं है, दिमाग एकदम खत्म हो गया है।”
दैनिक बुलंद मंज़िल न्यूज़:अनुराग से अलग हुईं पत्नी
अनुराग डोभाल ने यह भी कहा कि उनके परिवार ने उनकी संपत्ति पर हड़प ली है। उन्होंने कहा कि उनकी बीवी भी दूसरों के बहकावे में उन्हें छोड़कर चली गईं। बकौल अनुराग, “मेरे जाने के बाद, श्रेया, मम्मी, पापा बहुत सी चीजें कहेंगे और झूठ बोलेंगे, लेकिन मैं गलत नहीं था। रितिका, कई लोग तुम्हें इन्फ्लुएंस करेंगे और झूठ बोलेंगे, लेकिन मैंने हमेशा तुमसे प्यार किया और सब तुम्हारे लिए किया।”
