दैनिक बुलंद मंज़िल की ख़बर
एक्सीडेंट के बाद यूट्यूबर अनुराग डोभाल ने पुकारा इस शख्स का नाम, टीवी सितारों ने जताया समर्थन

Uk Rider 07: कुछ दिन पहले यूट्यूबर अनुराग डोभाल अपने पारिवारिक विवाद के कारण चर्चा में आए। कल रात सोशल मीडिया पर उनके एक्सीडेंट का वीडियो वायरल हुआ। एक्सीडेंट के बाद वह एक शख्स का नाम पुकारते दिखे। कुछ दिन पहले उसी शख्स ने अनुराग डोभाल पर कई गंभीर आरोप लगाए थे।

एक्सीडेंट के बाद किसको पुकारते रहे अनुराग डोभाल?
अनुराग डोभाल के एक्सीडेंट के बाद वीडियो में नजर आ रहा है कि वह अपने भाई कलम को पुकार रहा है। लाेगों से अपने भाई को एक्सीडेंट की जानकारी देने की बात कह रहा है। जबकि कुछ दिन पहले जब अनुराग डोभाल ने अपने परिवार पर परेशान करने का आरोप लगाया था तो उनके भाई ने एक क्रिप्टिक पोस्ट की थी। इस पोस्ट में कलम इंक ने लिखा था, ‘ऊपर वाला सब जानता है। जो गलत होगा उसको उसका कर्म जरूर मिलेगा। बाकी सब भगवान के ऊपर है।’ वह आगे लिखते हैं, ‘आदमी बनो, अपने माता-पिता का ध्यान रखो।’ साथ ही भाई ने यह इल्जाम भी लगाया कि अनुराग ने अपनी पत्नी को पीटा था।
