लखनऊ में सनसनीखेज डबल मर्डर: घर में मां और नेत्रहीन बेटे की हत्या, गले पर मिले निशान

0
murder1
Spread the love

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज इलाके में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला और उसके नेत्रहीन बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

जानकारी के मुताबिक महिला का शव घर के अंदर कमरे में मिला, जबकि उसके बेटे का शव घर के बाहर पाया गया। दोनों के गले पर चोट या दबाव के निशान मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मामले से जुड़े हर पहलू की जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इस दोहरे हत्याकांड के पीछे की सच्चाई सामने लाने की कोशिश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ज़रूर पढ़ें