स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर ईरान का बड़ा दांव, IRGC ने मिडिल ईस्ट और यूरोपीय देशों को दिया ऑफर
News:
मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच ईरान की सैन्य इकाई Islamic Revolutionary Guard Corps (IRGC) ने मध्य पूर्व और यूरोपीय देशों को लेकर बड़ा बयान दिया है। बताया जा रहा है कि ईरान ने कुछ शर्तों के साथ इन देशों को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने का विशेष अधिकार देने का प्रस्ताव रखा है।
IRGC के मुताबिक अगर कोई भी मध्य पूर्व या यूरोपीय देश अपने यहां से अमेरिका और इजरायल के राजदूतों को बाहर कर देता है, तो उस देश को Strait of Hormuz से गुजरने की अनुमति दी जा सकती है।
यह जलमार्ग दुनिया के सबसे अहम तेल मार्गों में से एक माना जाता है, जहां से बड़ी मात्रा में कच्चा तेल और गैस की सप्लाई होती है। ऐसे में ईरान के इस बयान को वैश्विक राजनीति और ऊर्जा बाजार के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।
विशेषज्ञों का मानना है कि ईरान का यह कदम अमेरिका और इजरायल पर दबाव बनाने की रणनीति का हिस्सा हो सकता है, क्योंकि मौजूदा समय में क्षेत्र में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है।
