28 केंद्रों पर यूपी पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा शुरू, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

दैनिक बुलन्द मंज़िल
मुरादाबाद जनपद में यूपी पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा शनिवार से शुरू हो गई। परीक्षा के लिए जिले में 28 केंद्र बनाए गए हैं, जहां लगभग 45 हजार अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं।
परीक्षा को शांतिपूर्ण और नकलविहीन कराने के लिए प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है। सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल तैनात किया गया है, साथ ही प्रवेश द्वार पर अभ्यर्थियों की सघन जांच की जा रही है।
अधिकारियों के अनुसार परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी भी की जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता को रोका जा सके। परीक्षा के दौरान केंद्रों के आसपास भी पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है।
प्रशासन का कहना है कि परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं।
