दैनिक बुलन्द मंजिल :नवरात्र और रमजान के चलते बाजारों में बढ़ी रौनक, खरीदारी को लेकर उमड़ी भारी भीड़

0
Spread the love

दैनिक बुलन्द मंज़िल

चैत्र नवरात्रि और रमजान के पवित्र महीने की शुरुआत के साथ ही शहर के बाजारों में जबरदस्त रौनक देखने को मिल रही है। कपड़े, फल, मिठाई, पूजा सामग्री और इफ्तार से जुड़ी चीजों की खरीदारी के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है|खासकर शाम के समय बाजारों में पैर रखने तक की जगह नहीं बच रही, जिससे व्यापारियों के चेहरे पर खुशी नजर आ रही है।दुकानदारों के अनुसार इस बार बिक्री में अच्छी बढ़ोतरी हुई है, क्योंकि दोनों बड़े त्योहार एक साथ आने से खरीदारी का माहौल और ज्यादा उत्साहपूर्ण हो गया है। वहीं, भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन भी अलर्ट मोड पर हैं और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।यह त्योहारों का संगम जहां एक ओर व्यापारियों के लिए खुशखबरी लेकर आया है, वहीं शहर में सामाजिक सौहार्द और उत्साह का भी अनोखा माहौल देखने को मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ज़रूर पढ़ें