ईद का चांद नजर आया, बुलंद मंज़िल न्यूज़पेपर की ओर से मुबारकबाद

देशभर में आज शाम ईद का चांद नजर आते ही खुशी की लहर दौड़ गई है। इस मौके पर बुलंद मंज़िल न्यूज़पेपर की ओर से सभी देशवासियों को दिल से ईद की मुबारकबाद दी गई है।
चांद दिखाई देने के साथ ही लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर बधाइयां देना शुरू कर दिया है। बाजारों में रौनक बढ़ गई है और घरों में ईद की तैयारियां जोरों पर हैं। बच्चों में खासतौर पर ईदी को लेकर उत्साह देखा जा रहा है।
बुलंद मंज़िल न्यूज़पेपर के संपादक मंडल ने अपने संदेश में कहा है कि ईद का यह पावन पर्व सभी के जीवन में खुशियां, अमन और तरक्की लेकर आए। साथ ही समाज में भाईचारा और आपसी सद्भाव और मजबूत हो।
कल सुबह ईद-उल-फितर की नमाज अदा की जाएगी, जिसमें लोग देश और दुनिया की खुशहाली के लिए दुआ करेंगे।
बुलंद मंज़िल न्यूज़पेपर की तरफ से आप सभी को ईद मुबारक! 🌙✨
