नियम तोड़ने वालों पर सख्ती ई-रिक्शा और ऑटो चालकों पर चला प्रशासन का डंडा

दैनिक बुलन्द मंज़िल
मुरादाबाद प्रशासन ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाना शुरू कर दिया है। खासतौर पर ई-रिक्शा और ऑटो चालकों पर बड़ी कार्रवाई देखने को मिल रही है।बिना परमिट चलने वाले और नियमों की अनदेखी करने वाले कई वाहनों के चालान काटे गए हैं। प्रशासन का कहना है कि यह अभियान शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए चलाया जा रहा है।अधिकारियों ने साफ किया है कि आगे भी यह कार्रवाई जारी रहेगी और नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। वहीं, नियमों का पालन करने वाले चालकों को किसी तरह की परेशानी नहीं होगी।
