मेडिकल स्टोर्स पर सख्ती: अब दवा बिक्री की हर गतिविधि होगी CCTV में कैद

दैनिक बुलन्द मंज़िल
देश में दवाओं की रिटेल बिक्री पर पारदर्शिता बढ़ाने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। ड्रग कंसल्टेटिव कमेटी (DCC) ने मेडिकल स्टोरों में सीसीटीवी कैमरा लगाना अनिवार्य करने का प्रस्ताव मंजूर किया है। DCC ने स्पष्ट किया है कि कैमरे ऐसी जगह लगाए जाएं जहां दवा की हर खरीद-फरोख्त पूरी तरह से रिकॉर्ड हो सके। इसका उद्देश्य उन खामियों को दूर करना है, जो कैमरे की गलत दिशा या गलत जगह पर लगने के कारण रह जाती हैं।
