भयंकर तूफान से मुरादाबाद में तबाही, बिजली व्यवस्था बाधित

0
Spread the love

मुरादाबाद, बुलंद मंज़िल:

मुरादाबाद, बुलंद मंज़िल:


भयंकर आंधी तूफान ने मानसरोवर शास्त्री नगर कॉलोनी में कहर बरपाया। तेज हवा के कारण कॉलोनी में कई पेड़ गिर गए, जिससे कई घरों को नुकसान पहुँचा और एक बैटरी रिक्शा दब गया। सौभाग्यवश इस हादसे में किसी की जनहानि नहीं हुई।

तूफान के कारण बिजली के खंभे भी टूट गए, जिससे पूरे क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई है। बिजली विभाग की टीम ने तुरंत नुकसान का जायजा लेकर आपूर्ति बहाल करने का कार्य शुरू कर दिया है।

स्थानीय प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और विद्युत क्षति वाले क्षेत्रों में सावधानी बरतने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ज़रूर पढ़ें