क्या जुबिन नौटियाल ने कर ली गुपचुप शादी? बचपन की दोस्त संग रिश्ते पर उठे सवाल

दैनिक बुलन्द मंज़िल
बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल को लेकर इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज हैं। खबरें सामने आ रही हैं कि उन्होंने चुपचाप अपनी बचपन की प्रेमिका से शादी कर ली है। हालांकि, इस खबर को लेकर अभी तक सिंगर की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों और पोस्ट्स के चलते फैंस के बीच उत्सुकता बढ़ गई है।बताया जा रहा है कि जुबिन अपनी पर्सनल लाइफ को हमेशा प्राइवेट रखते हैं, इसी वजह से इस कथित शादी को लेकर कोई खुलासा नहीं किया गया। फिलहाल, फैंस इस खबर की सच्चाई जानने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब देखना होगा कि सिंगर इस पर कब और क्या प्रतिक्रिया देते हैं।
