तहसील दिवस में उमड़ी जनता: अधिकारियों ने सुनी समस्याएं, कई मामलों का मौके पर समाधान

दैनिक बुलन्द मंज़िल
जन समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए आयोजित होने वाले तहसील दिवस में आज बड़ी संख्या में लोग अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया। ज़मीन विवाद, पेंशन, राशन कार्ड और अन्य सरकारी योजनाओं से जुड़ी शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आईं अधिकारियों ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि बाकी बची शिकायतों का जल्द से जल्द समाधान किया जाए, ताकि लोगों को बार-बार दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें।
प्रशासन का कहना है कि तहसील दिवस का उद्देश्य है जनता और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करना और समस्याओं का तेजी से निपटारा करना।
अब देखना होगा कि जिन मामलों को लंबित रखा गया है, उनका समाधान कितनी जल्दी हो पाता है।
