गाजियाबाद में भीषण आग: क्रॉसिंग रिपब्लिक की 5 दुकानें राख, सिलिंडर ब्लास्ट से दहशत

0
Spread the love

दैनिक बुलन्द मंज़िल

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक इलाके में देर रात भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और करीब पांच दुकानें जलकर खाक हो गईं।आग के दौरान कई सिलिंडरों में धमाके होने की वजह से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। धमाकों की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए और तुरंत पुलिस व दमकल विभाग को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन लाखों रुपये का नुकसान जरूर हुआ है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है, शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ज़रूर पढ़ें