BHIM UPI का बड़ा फीचर लॉन्च: अब ऐप में ही देखें अपना CIBIL स्कोर, फाइनेंशियल हेल्थ पर रखें नजर

दैनिक बुलन्द मंज़िल
डिजिटल पेमेंट को और स्मार्ट बनाने के लिए नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया ने BHIM UPI में एक बड़ा अपडेट जारी किया है। अब यूजर्स सीधे ऐप के अंदर ही अपना CIBIL स्कोर चेक कर सकेंगे। इस नए फीचर के जरिए यूजर्स अपनी फाइनेंशियल हेल्थ पर आसानी से नजर रख पाएंगे। पहले जहां CIBIL स्कोर देखने के लिए अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स का सहारा लेना पड़ता था, अब यह सुविधा BHIM ऐप में ही मिल जाएगी।
यह अपडेट खास तौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो लोन लेने या क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन करने की सोच रहे हैं। अच्छा CIBIL स्कोर होने से लोन मिलने की संभावना बढ़ जाती है और ब्याज दर भी कम हो सकती है। NPCI का कहना है कि इस फीचर का उद्देश्य यूजर्स को फाइनेंशियल तौर पर जागरूक बनाना और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ज्यादा सुविधाएं देना है। अगर आप भी अपनी क्रेडिट प्रोफाइल पर नजर रखना चाहते हैं, तो BHIM UPI का यह नया फीचर आपके लिए काफी काम का साबित हो सकता है।
