Spread the love

एक्सक्लूसिव
ईमानदारी और मरीजों के सम्मान से बनी पहचान: जिज्ञासा हॉस्पिटल – डॉ. सी. पी. सिंह

बुलंद मंजिल से खास बातचीत में बोले जिज्ञासा हॉस्पिटल के डायरेक्टर
रोजाना 100-150 ओपीडी, 30-40 इमरजेंसी मरीज—आधुनिक सुविधाओं से बढ़ा भरोसा

बुलंद मंजिल
अंकित गोस्वामी, मुरादाबाद।

मुरादाबाद शहर में हाल ही में स्थापित जिज्ञासा हॉस्पिटल तेजी से मरीजों का भरोसा जीतता नजर आ रहा है। अत्याधुनिक सुविधाओं और बेहतर सेवाओं के चलते यहां रोजाना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। वर्तमान में अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन लगभग 100 से 150 मरीज पहुंच रहे हैं, जबकि 30 से 40 मरीज इमरजेंसी सेवाओं का लाभ ले रहे हैं।

मरीजों और उनके तीमारदारों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अस्पताल प्रबंधन ने विशेष व्यवस्थाएं की हैं। अस्पताल परिसर में रैन बसेरा की व्यवस्था की गई है, जिससे बाहर से आने वाले लोगों को ठहरने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। इसके अलावा एक्स-रे, एमआरआई, ब्लड जांच, अल्ट्रासाउंड और एंजियोग्राफी जैसी सभी जरूरी जांच सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराई जा रही हैं।

आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र मरीजों का पांच लाख रुपये तक का इलाज भी यहां किया जा रहा है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को बड़ी राहत मिल रही है।

दिल्ली रोड पर मिगलानी सिनेमा घर के पास स्थित जिज्ञासा हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. सी. पी. सिंह ने ‘बुलंद मंजिल’ से विशेष बातचीत में बताया कि अस्पताल की सफलता का सफर आसान नहीं रहा। उन्होंने कहा कि ईमानदारी, कड़ी मेहनत और मरीजों का सम्मान ही इस संस्थान की सबसे बड़ी पूंजी है।

उन्होंने बताया कि उन्होंने हमेशा गरीब और जरूरतमंद मरीजों की मदद को प्राथमिकता दी है। यह उनका तीसरा हॉस्पिटल है और हर बार उन्होंने सेवाभाव को ही सबसे ऊपर रखा है।

डॉ. सिंह के अनुसार अस्पताल में मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए हर छोटी-बड़ी सुविधा उपलब्ध कराई गई है। जांच से लेकर इलाज तक सभी सेवाएं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित की जा रही हैं। तीमारदारों के लिए बैठने और ठहरने की उचित व्यवस्था की गई है, वहीं अस्पताल परिसर में आने वाले वाहनों के लिए मुफ्त पार्किंग सुविधा भी दी जा रही है।

अस्पताल में करीब 11 विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ डॉक्टर मरीजों को परामर्श दे रहे हैं, जिससे एक ही स्थान पर बहु-विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं मिल रही हैं। 24 घंटे इमरजेंसी सेवाएं भी सुचारू रूप से संचालित की जा रही हैं।

बातचीत के दौरान डॉ. सिंह ने बदलते मौसम को लेकर भी लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि इस समय गेहूं की फसल की कटाई चल रही है, जिससे धूल और एलर्जी की समस्या बढ़ रही है। खासकर बुजुर्गों और अस्थमा के मरीजों को अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है।

उन्होंने लोगों से मास्क पहनने, ताजे फलों का सेवन करने और स्वच्छ पानी पीने की अपील की। साथ ही उन्होंने कहा कि सांस संबंधी बीमारियों के मरीजों की संख्या में इस समय बढ़ोतरी देखी जा रही है, इसलिए लापरवाही से बचना बेहद जरूरी है।

जिज्ञासा हॉस्पिटल अपनी सेवाओं और सुविधाओं के दम पर शहर में एक भरोसेमंद चिकित्सा केंद्र के रूप में तेजी से उभर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ज़रूर पढ़ें