रूखसार, नजीफा और अक्सा ने बढ़ाया मान, स्कूल में जश्न का माहौल

0
Spread the love

दैनिक बुलंद मंजिल।


संभल। यूपी बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित हो गए है। ऐसे में संभल के अल कदीर इंटर इण्टर कालेज के छात्र छात्राओं ने भी इतिहास रचा है। परिजनों के साथ साथ शिक्षक और शिक्षकाओं ने भी होनहार छात्र छात्राओं की सराहना की है। उनका कहना है कि छात्र छात्राओं को भी आगे भी ऐसे ही कामयाबी हासिल होती रहे।

संभल के मोहल्ला मंडी किशनदास सराय स्थित अल कदीर इंटर कालेज में शुक्रवार को मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया।
इंटरमीडिएट की छात्रा रूखसार ने 397 (79.4) प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। नजीफा इंशा ने 395 (79 प्रतिशत) प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्धितीय स्थान व अक्सा फात्मा ने 393 (78.6 प्रतिशत) अंक प्राप्त कर विद्यालय व परिवार का नाम रोशन किया है। वहीं हाईस्कूल में अजका जेहरा ने 516 (86 प्रतिशत) अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान स्थान प्राप्त किया है। दियवसमी ने 506 (84.33) अंक प्राप्त कर द्वितीय व अवनि ने 491 (81.83 प्रतिशत) अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया है। मेद्यावी छात्र छात्राओं के परिवार में जश्न का माहौल है। प्रधानाचार्य शान मियां ने कहा कि हमें और हमारे सभी शिक्षक शिक्षकाएं खुश है। होनहार छात्र छात्राओं को भी आगे भी कामयाबी मिलेगी। उन्होंने बताया कि अन्य छात्र छात्राओं ने सभी विषय में योग्यता प्राप्त की है। मेरा यह कहना है कि मेहनत ही सफलता की कुंजी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ज़रूर पढ़ें