उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय कार्यक्रम के दौरान अचानक बेहोश, लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती

0
Spread the love

लखनऊ: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष Ajay Rai की शुक्रवार शाम अचानक तबीयत बिगड़ गई। जानकारी के मुताबिक वह कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित शिक्षक एवं चिकित्सक सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल थे, तभी उन्हें बेचैनी और सीने में दर्द की शिकायत हुई और वह मंच पर ही बेहोश होकर गिर पड़े।

घटना के बाद कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने तुरंत उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल पहुंचाया, जहां इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि शरीर में सोडियम लेवल कम होने और अत्यधिक कमजोरी की वजह से अजय राय अचानक बेहोश हो गए। अस्पताल में उनकी कई मेडिकल जांचें की जा रही हैं और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी बनाए हुए है।

घटना की खबर सामने आते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में चिंता का माहौल बन गया। बड़ी संख्या में समर्थक अस्पताल पहुंच रहे हैं और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ज़रूर पढ़ें