बंगाल में नई सरकार की तैयारी तेज: 9 मई को कोलकाता में BJP का भव्य शपथ समारोह

0
Spread the love

दैनिक बुलंद मंज़िल

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद अब नई सरकार के गठन की तैयारियां तेज हो गई हैं। भारतीय जनता पार्टी के पहले मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह 9 मई को आयोजित किया जाएगा।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सामिक भट्टाचार्य ने बुधवार को इसकी आधिकारिक घोषणा करते हुए बताया कि यह ऐतिहासिक कार्यक्रम कोलकाता के प्रतिष्ठित ब्रिगेड परेड ग्राउंड में सुबह 10 बजे से शुरू होगा।

इस भव्य समारोह को लेकर पार्टी और प्रशासन दोनों स्तर पर तैयारियां जोरों पर हैं। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ-साथ देशभर के वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री, एनडीए के सभी मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की मौजूदगी रहेगी। इसके अलावा नई सरकार के गठन के तहत करीब दो दर्जन मंत्री भी इसी दिन शपथ लेंगे।

राजनीतिक जानकारों के मुताबिक, यह आयोजन पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक ऐतिहासिक मोड़ माना जा रहा है, क्योंकि पहली बार राज्य में भाजपा सरकार बनने जा रही है।

सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए कोलकाता में प्रशासन अलर्ट मोड पर है और कार्यक्रम स्थल पर व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ज़रूर पढ़ें