महंगाई से जनता परेशान, बदलाव चाहती है यूपी की जनता : बर्क

0
Spread the love

दैनिक बुलंद मंजिल

Zia Ur Rehman Barq ने दावा किया है कि वर्ष 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी और कांग्रेस पार्टी उनके साथ रहेगी।

बुलंद मंजिल से खास बातचीत में संभल लोकसभा सीट से सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने कहा कि समाजवादी पार्टी अध्यक्ष Akhilesh Yadav के नेतृत्व में पार्टी ‘पीडीए’ (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) फार्मूले के जरिए सामाजिक न्याय की लड़ाई को मजबूत करते हुए सत्ता में वापसी करेगी।

उन्होंने कहा कि पार्टी बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने में जुटी हुई है और भाजपा सरकार के खिलाफ जनआंदोलन की तैयारी भी की जा रही है। सांसद ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में आम आदमी परेशान है और महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है।

सपा सांसद ने कहा कि घरेलू गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों ने गरीब परिवारों के साथ-साथ होटल कारोबारियों की भी मुश्किलें बढ़ा दी हैं। उन्होंने दावा किया कि जनता अब बदलाव चाहती है और आगामी चुनाव में समाजवादी पार्टी को समर्थन मिलेगा।

विपक्षी गठबंधन को लेकर पूछे गए सवाल पर जियाउर्रहमान बर्क ने कहा कि ‘इंडिया गठबंधन’ एकजुट रहेगा और कांग्रेस पार्टी समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ज़रूर पढ़ें