अंतरिक्ष इतिहास का गौरव दिवस: पहले मानव की उड़ान का जश्न

दैनिक बुलन्द मंज़िल
आज पूरी दुनिया अंतर्राष्ट्रीय मानव अंतरिक्ष उड़ान दिवस मना रही है। यह दिन मानव इतिहास की उस ऐतिहासिक उपलब्धि को समर्पित है, जब इंसान ने पहली बार अंतरिक्ष में कदम रखा था। साल 1961 में यूरी गागरिन ने वोस्तोक 1 मिशन के जरिए अंतरिक्ष की यात्रा कर इतिहास रच दिया था। उनकी यह उड़ान न सिर्फ सोवियत संघ बल्कि पूरी मानवता के लिए एक बड़ी सफलता थी। महज 108 मिनट की इस यात्रा ने दुनिया को दिखा दिया कि अंतरिक्ष तक पहुंचना संभव है। इसी ऐतिहासिक उपलब्धि की याद में हर साल 12 अप्रैल को यह दिन मनाया जाता है। यह दिन हमें विज्ञान, तकनीक और मानव साहस की उस उड़ान की याद दिलाता है, जिसने अंतरिक्ष अन्वेषण के नए युग की शुरुआत की।
